TX2 संरक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार 2020

  • 04 Dec 2020

लगभग1,500 वर्ग किमी. में फैले भारत-भूटान सीमा के संरक्षण वाले क्षेत्र को 'TX2 संरक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार 2020’ से सम्मानित किया गया है।

  • 'TX2' का अर्थ है 'टाइगर्स टाइम्स टू' जिसके तहत 2022 तक जंगली बाघों की आबादी को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • यह सम्मान 'सीमापार मानस संरक्षण क्षेत्र' के लिए है, जिसमें असम में 500 वर्ग किमी. का मानस राष्ट्रीय उद्यान और 1,057 वर्ग किमी. भूटान का 'रॉयल मानस नेशनल पार्क' शामिल है।
  • भारत और भूटान 'TX2' की दिशा में प्रयास करने वाले 13 देशों में शामिल हैं, जिसे विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) ने 'ग्लोबल टाइगर इनिशिएटिव', 'ग्लोबल टाइगर फोरम' और अन्य महत्वपूर्ण प्लेटफार्मों के माध्यम से निर्धारित किया था।
  • भारतीय मानस उद्यान में बाघों की संख्या 2010 में 9 से बढ़कर 2018 में 25 हो गई, जबकि भूटान के मानस उद्यान में 2008 में 12 से बढ़कर 2018 में 26 हो गई।