अंतर संसदीय संघ

  • 04 Dec 2020

नवंबर 2020 में भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक, गिरीश चंद्र मुर्मू को तीन साल के कार्यकाल के लिए अंतर संसदीय संघ (IPU) का बाहरी लेखा परीक्षक चुना गया है।

  • अंतर संसदीय संघ (IPU) राष्ट्रीय संसदों का वैश्विक संगठन है। वर्ष 1889 में सांसदों के एक छोटे समूह द्वारा संसदीय कूटनीति और बातचीत के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गयी थी।
  • इसमें विश्व के विभिन्न देशों की 179 संसदें, 13 सहयोगी सदस्य हैं। IPU का नारा है: ‘लोकतंत्र के लिए, सभी के लिए’ (For democracy. For everyone)।
  • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हैं।