विश्व स्तरीय प्रीमियम-ग्रेड पेट्रोल ‘ऑक्टेन 100’

  • 04 Dec 2020

( 01 December, 2020, , www.pib.gov.in )


इंडियन ऑयल ने 1 दिसंबर, 2020 को देश में विश्व स्तरीय प्रीमियम-ग्रेड पेट्रोल ‘ऑक्टेन 100’ के उपयोग का शुभारंभ किया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा ‘एक्सपी 100’ (XP100) के रूप में ब्रांडेड इस प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल का दस शहरों में उपयोग के लिए शुभारंभ किया गया।

  • भारत के पहले ऑक्टेन-100 पेट्रोल के लिए प्रौद्योगिकी को इंडियन ऑयल शोध एवं विकास टीम द्वारा विकसित किया गया है।
  • इंडियन ऑयल ने दो चरणों में देश के 15 शहरों में एक्सपी-100 प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल की सुविधा प्रदान करने की योजना बनाई है।
  • प्रथम चरण में यह दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में चुनिंदा स्थानों पर 1 दिसंबर, 2020 से उपलब्ध कराया गया है।
  • दूसरे चरण में इसकी उपलब्धता चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और कोलकाता शहरों तक बढ़ाई जाएगी।