रामायण क्रूज टूर

  • 04 Dec 2020

( 01 December, 2020, , www.pib.gov.in )


केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 दिसंबर, 2020 को अयोध्या में सरयू नदी पर 'रामायण क्रूज टूर' (Ramayan Cruise Tour) शुरू करने की घोषणा की।

उद्देश्य: पवित्र सरयू नदी के प्रसिद्ध घाटों की यात्रा करते हुए श्रद्धालुओं को एक तरह की आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव प्रदान करना।

  • यह उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी (घाघरा / राष्ट्रीय जलमार्ग- 40) पर पहली लक्जरी क्रूज सेवा होगी।
  • पर्यटकों को 1-1.5 घंटे की अवधि के 'रामचरितमानस टूर' पर ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस पर आधारित विशेष रूप से बनाई गई वीडियो फिल्म दिखाई जायेगी, जिसमें भगवान राम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक तक की कथा होगी।
  • अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, जैसा महान भारतीय महाकाव्य रामायण में वर्णित है। यह हिंदुओं के लिए सात सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों (मोक्षदायिनी सप्त पुरियों) में से पहला है।