जापान का हायाबुसा-2 अंतरिक्ष यान

  • 31 Dec 2020

जापान का हायाबुसा-2 अंतरिक्ष यान 6 दिसंबर, 2020 को दक्षिणी आस्ट्रेलिया में दुर्लभ नमूनों व डेटा से भरे कैप्सूल के साथ वापस लौटा।

महत्वपूर्ण तथ्य: हायाबुसा-2 अंतरिक्ष यान ने क्षुद्रग्रह रायुगु (Ryugu) के मृदा-नमूनों और डेटा को एकत्रित किया है। हायाबुसा-2 अंतरिक्ष यान ने क्षुद्रग्रह रायुगु से एक साल पूर्व उड़ान भरी थी।

  • क्षुद्रग्रह के मृदा-नमूने और डेटा से सौर मंडल और जल की उत्पत्ति के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकती है।

हायाबुसा-2: यह क्षुद्रग्रह से पृथ्वी पर नमूने लेकर वापस आने का मिशन है, जिसे जापानी अंतरिक्ष एजेंसी (Japanese Aerospace Exploration Agency- JAXA) द्वारा संचालित किया गया है।

  • हायाबुसा-2 अन्तरिक्ष यान को दिसंबर 2014 में प्रक्षेपित किया गया था और यह 27 जून, 2018 को क्षुद्रग्रह रायुगु (asteroid Ryugu) की सतह पर उतरा।
  • इस मिशन पर, रिमोट सेंसिंग, नमूना-संग्रहण के लिए कई विज्ञान अंतरिक्ष उपकरण, और चार छोटे आकार के रोवर्स भेजे गए थे।
  • रोवर्स का काम, नमूनों के पर्यावरणीय और भूवैज्ञानिक संदर्भ के बारे में जानकारी देने हेतु क्षुद्रग्रह की सतह का परीक्षण करना था।

अन्य तथ्य: रायुगु को संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रहों (PHAs) के रूप में भी वर्गीकृत किया गया है। इसे 1999 में खोजा गया था और 2015 में माइनर प्लैनेट सेंटर द्वारा इसे नाम दिया गया था। यह पृथ्वी से 300 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर है।