इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी

  • 31 Dec 2020

सीएसआईआर-आईएमएमटी ने 6 दिसंबर, 2020 को भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए आभासी माध्यम में कर्टेन रेजर इवेंट का आयोजन किया।

  • सीएसआईआर-आईएमएमटी (इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी), भुवनेश्वर वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), नई दिल्ली की एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रयोगशाला है।
  • यह भारत की खनिजों, पदार्थों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की क्षमता के दोहन के लिए समर्पित संस्थान है। इसे वर्ष 1964 में एक क्षेत्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला (आरआरएल), भुवनेश्वर के रूप में स्थापित किया गया था।
  • लेकिन 13 अप्रैल, 2007 को नई जिम्मेदारियों, दृष्टिकोण और केंद्र बिंदु तय किए जाने के साथ इसका नाम बदलकर इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी (आईएमएमटी) कर दिया गया।
  • संस्थान के पास खनन, खनिज और धातु उद्योगों की अनुसंधान और विकास समस्याओं का समाधान करने और उनके सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई प्रकार के विषयों में बुनियादी अनुसंधान और प्रौद्योगिकी उन्मुख कार्यक्रम संचालित करने में विशेषज्ञता है।