ऑक्सीडेटिव क्षमता

  • 31 Dec 2020

जर्नल नेचर में हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, वायुमंडलीय पर्टिकुलेट मैटर (atmospheric particulate matter) की हानिकारक प्रकृति इसकी ऑक्सीडेटिव क्षमता के कारण संभावित है।

  • आमतौर पर 10 माइक्रोमीटर से नीचे के व्यास के सूक्ष्म पर्टिकुलेट मैटर सबसे ज्यादा स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि वे फेफड़ों में और यहां तक कि रक्तप्रवाह में भी प्रवेश कर सकते हैं।
  • अत्यधिक प्रतिक्रियाशील रासायनिक अणुओं को बनाने के लिए ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करने के लिए इन सूक्ष्म पार्टिकुलेट मैटर की क्षमता को प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन प्रजाति (Reactive Oxygen Species- ROS) या 'ऑक्सीडेटिव क्षमता' के रूप में जाना जाता है।
  • कोशिकाओं में निर्मित एक प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन प्रजाति डीएनए, आरएनए, प्रोटीन को नुकसान पहुंचा सकती है और कोशिका मृत्यु का कारण बन सकती है।