वैश्विक ज्ञान सूचकांक 2020

  • 31 Dec 2020

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम नॉलेज फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से 10 दिसंबर, 2020 को दुबई में एक सम्मेलन में वैश्विक ज्ञान सूचकांक 2020' (Global Knowledge Index 2020) जारी किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: स्विट्जरलैंड 73.6 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहा। यह लगातार चौथी बार है जब देश ने शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका 71.1 के स्कोर के साथ दूसरे और फिनलैंड 70.8 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • 44.4 के स्कोर के साथ, भारत विश्व में 75वें स्थान पर है और अन्य दक्षिण एशियाई देशों से आगे रहा।
  • वैश्विक ज्ञान सूचकांक 2020 में बांग्लादेश 138 देशों में से 112 वें स्थान पर है। इसने 35.9 अंक हासिल किए हैं, जो दक्षिण एशियाई देशों में सबसे कम है।
  • श्रीलंका विश्व में 87वें स्थान पर और दक्षिण एशिया में 42.1 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है। अन्य दक्षिण एशियाई देशों में, भूटान ने 94वां, नेपाल ने 110वां और पाकिस्तान ने 111वां स्थान हासिल किया।
  • यह सूचकांक वर्ष 2017 से वार्षिक रूप से जारी किया जाता है।

सूचकांक का आधार: सूचकांक सात क्षेत्रों के तहत 133 परिवर्ती कारकों (variables) पर आधारित है। ये हैं: पूर्व-विश्वविद्यालय शिक्षा; तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण; उच्च शिक्षा और अनुसंधान; विकास और नवाचार; सूचना और संचार प्रौद्योगिकी; अर्थशास्त्र, और सामान्य सहायक वातावरण।