टाइम मैगजीन हीरोज ऑफ 2020

  • 01 Jan 2021

दिसंबर 2020 में प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन द्वारा ‘हीरोज ऑफ 2020’ (Heroes of 2020) सूची जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस सूची में भारतीय-अमेरिकी राहुल दुबे को शामिल किया गया है। उन्हें अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद नस्लीय भेदभाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए वाशिंगटन स्थित अपने घर के दरवाजे को खोलने के लिए इस सूची में शामिल किया गया है।

  • टाइम मैगजीन ने स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले राहुल दुबे को ‘जरूरतमंद को आश्रय देने वाला व्यक्ति बताया’ (The Man Who Gave Shelter to Those in Need) है।
  • सूची में ऑस्ट्रेलिया में आग से जूझने वाले स्वयंसेवी ल्यूक समरस्केल्स और जेसिका जैकब्स का नाम शामिल है, जिन्होंने नवंबर 2019 में अपने देश को आग से सुरक्षित रखने के लिए अपने आप का सब कुछ दांव पर लगा दिया था।
  • सूची में शिकागो के पास्टर रेशार्ना फिट्जपैट्रिक और उनके पति बिशप डेरिकफिट्ज पैट्रिक का नाम शामिल है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के लिए अपने चर्च का स्वरूप बदल दिया था।
  • सूची में सिंगापुर में खाद्य पदार्थ बेचने वाले जैसन चुआ और हुंग झेन लोंग का भी नाम है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान किसी को भी भूखा न रहने देना सुनिश्चित किया था।
  • इस सूची में समाचार-पत्र वितरक ग्रेग डेली को शामिल किया गया है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों के घरों में आवश्यक दैनिक वस्तुओं की आपूर्ति की।