विश्व-भारती विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह

  • 01 Jan 2021

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 दिसंबर, 2020 को विश्व-भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।
  • गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा 1921 में स्थापित विश्व-भारती देश का सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय है।
  • मई 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा विश्व-भारती को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और 'राष्ट्रीय महत्व का संस्थान' घोषित किया गया था। प्रधानमंत्री इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।