भारतीय चिड़ियाघरों के लिए प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन रुपरेखा

  • 14 Jan 2021

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने 11 जनवरी, 2021 को भारतीय चिड़ियाघरों के लिए प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन [Management Effectiveness Evaluation of Indian Zoos (MEE-ZOO)] की रूपरेखा को लॉन्च किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह विशेष, समग्र और स्वतंत्र तरीके से प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन प्रक्रिया (MEE-ZOO) के माध्यम से देश के चिड़ियाघरों के मूल्यांकन के लिए दिशा-निर्देशों, मानदंडों और संकेतकों का प्रस्ताव करता है।

  • मूल्यांकन मानदंड और संकेतक में पारंपरिक अवधारणाओं से इतर पशु कल्याण, पशुपालन, स्थायी संसाधन और वित्त शामिल हैं।
  • MEE-ZOO की प्रक्रिया भारत भर में चिड़ियाघरों में उच्चतम मानकों के विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है और संकटग्रस्त प्रजातियों (endangered species) के संरक्षण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जवाबदेही, पारदर्शिता, नवाचार, तकनीक के उपयोग, सहयोग और ईमानदारी के बुनियादी मूल्यों का पालन कर रही है।