जाने-माने खगोल वैज्ञानिक प्रोफेसर शशिकुमार चित्रे का निधन

  • 14 Jan 2021

जाने-माने खगोल वैज्ञानिक प्रोफेसर शशिकुमार मधुसूदन चित्रे का 11 जनवरी, 2021 को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

  • वे भारतीय खगोल विज्ञान समुदाय, विशेष रूप से सौर भौतिकी के एक दिग्गज थे। वे 2001 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई के वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
  • उनका मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना परिसर में ‘मुंबई विश्वविद्यालय - परमाणु ऊर्जा विभाग के बुनियादी विज्ञान में उत्कृष्टता केंद्र’ [University of Mumbai – Department of Atomic Energy Centre for Excellence in Basic Sciences (UM-DAE CEBS)] की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान था।
  • चित्रे ने एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) के अध्यक्ष, इंडियन नेशनल कमेटी फॉर एस्ट्रोनॉमी के अध्यक्ष, बॉम्बे एसोसिएशन फॉर साइंस एजुकेशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था।
  • उन्हें 2012 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मनित किया गया था।