राष्ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव-2021

  • 14 Jan 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जनवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दूसरे ‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2021’ [National Youth Parliament Festival (NYPF) – 2021] के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया।

उद्देश्य: 18 से 25 वर्ष के बीच के युवाओं के विचारों को सुनना, जो मतदान करने का अधिकार रखते हैं और आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न सेवाओं में शामिल होंगे।

  • दूसरा NYPF 23 दिसंबर, 2020 को शुरू किया गया था।
  • NYPF की अवधारणा प्रधानमंत्री के 31दिसंबर, 2017को अपने ‘मन की बात’ के संबोधन में व्यक्त किए गए विचार पर आधारित है। पहला NYPF जनवरी - फरवरी 2019 में आयोजित किया गया था।