भारत- सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की 5वीं वार्ता

  • 21 Jan 2021

भारत और सिंगापुर के रक्षा मंत्रियों के बीच 5वीं वार्ता (Defence Ministers' Dialogue- DMD) 20 जनवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: रक्षा मंत्रियों के बीच 5वीं वार्ता में दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच ‘पनडुब्बी बचाव सहायता एवं सहयोग पर कार्यान्वयन समझौते’ पर हस्ताक्षर हुए।

  • मंत्रियों द्वारा दोनों सशस्त्र बलों के लिए अगस्त 2020 में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सहयोग पर समझौता सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का विस्तार करने वाली पहलों का स्वागत किया गया। दोनों देशों के सशस्त्र बलों की साइबर एजेंसियों ने भी अपना मेल-मिलाप बढ़ा दिया है।
  • नवंबर 2020 में आयोजित किए गए भारतीय नौसेना और सिंगापुर नौसेना के बीच सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स) के 27वें संस्करण और सिंगापुर-भारत-थाईलैंड समुद्री अभ्यास (सिटमेक्स) के दूसरे संस्करण के सफलतापूर्वक संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए आसियान को केंद्र में रखने की पुष्टि की और आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस के सभी प्रयासों के लिए भारत का समर्थन प्रदान करने का वादा किया।