नियामक अनुपालन पोर्टल

  • 21 Jan 2021

जनवरी 2021 में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने एक 'नियामक अनुपालन पोर्टल' (Regulatory compliance portal) शुरू किया है।

उद्देश्य: नियामकीय अनुपालन को कम करने के लिए नागरिकों, उद्योगों और सरकार के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करना।

  • यह पोर्टल केंद्रीय और राज्य स्तर के सभी अनुपालनों के लिए अपनी तरह का पहला केंद्रीय ऑनलाइन रिपॉजिटरी (online repository) होगा।
  • सभी केंद्रीय मंत्रालय/ विभाग और राज्य/ केन्द्र-शासित प्रदेश अपने सभी कानूनों/ विनियमों/ नियमों की जांच करेंगे और सभी प्रक्रियाओं को युक्तिसंगत और सरल बनाने के लिए गैर-जरूरी अनुपालन को हटाने, कानूनों को कम करने और निरर्थक अधिनियमों को हटाने की एक कार्य योजना को लागू करेंगे। इन सभी प्रक्रियाओं को नियामकीय अनुपालन पोर्टल पर न केवल देखा जा सकेगा, बल्कि उनकी निगरानी भी की जा सकेगी।