श्रम पर पांच अखिल भारतीय सर्वेक्षणों का सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन

  • 19 Feb 2021

श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने 18 फरवरी, 2021 को श्रम पर पांच अखिल भारतीय सर्वेक्षणों के प्रश्नावली के साथ सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन और अनुदेश मैनुअल लॉन्च किए।

  • श्रम ब्यूरो द्वारा किए जा रहे ये पांच सर्वेक्षण हैं - प्रवासी कामगारों पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण, घरेलू कामगारों पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण, पेशेवरों द्वारा सृजित रोजगार पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण, परिवहन क्षेत्र में रोजगार सृजन पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण और स्थापना आधारित रोजगार के बारे में अखिल भारतीय त्रैमासिक सर्वेक्षण।
  • इन सर्वेक्षणों के परिणाम सात से आठ महीने के भीतर घोषित किए जाएंगे।
  • श्रम ब्यूरो, श्रम और रोजगार मंत्रालय से संबद्ध कार्यालय है, जो 1920 से श्रम और रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न हितधारकों की डेटा आवश्यकताओं को पूरा करने में सबसे अग्रणी रहा है।