भारती अक्सा की स्वास्थ्य बीमा योजना 'हेल्थ एडवांटेज'

  • 01 Mar 2021

फरवरी 2021 में भारती एंटरप्राइजेज और अक्सा (AXA) के संयुक्त उद्यम, भारती अक्सा जनरल इंश्योरेंस, ने एक नई स्वास्थ्य बीमा योजना 'हेल्थ एडवांटेज' (Health AdvantEDGE) शुरू की है।

  • यह आकस्मिक चिकित्सा और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित बढ़ते खर्चों हेतु समग्र सुरक्षा प्रदान करता है। यह आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के तहत उपचार के लिए प्रतिपूर्ति लाभ भी प्रदान करता है।
  • यह स्वास्थ्य योजना प्री-हॉस्पिटलाइजेशन से लेकर पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन तक समग्र कवर प्रदान करती है। यह पॉलिसी 60 दिनों के प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और 90 दिनों के पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन कवर के लिए उपलब्ध है।
  • पॉलिसी के तहत 2 लाख रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक का नकदी रहित कवर लिया जा सकता है।
  • यह पॉलिसी 91 दिन से लेकर 65 साल के उम्र वाले व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है। यह तीन साल की पॉलिसी अवधि चुनने वाली 18 साल से 45 साल के बीच की बीमित महिलाओं को वैकल्पिक मातृत्व लाभ प्रदान करती है।