मलयालम कवि विष्णुनारायण नंबूथिरी का निधन

  • 01 Mar 2021

प्रसिद्ध मलयालम कवि विष्णुनारायण नंबूथिरी का 25 फरवरी, 2021 को निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे।

  • समकालीन मलयालम साहित्य के व्यापक रूप से प्रशंसित कवियों में से एक नंबूथिरी को 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • नंबूथिरी की रचनाएँ परंपरा और आधुनिकता के मिश्रण के लिए जानी जाती हैं। वे केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई साहित्यिक सम्मानों के प्राप्तकर्ता भी हैं।
  • उनकी कुछ प्रसिद्ध रचनाएँ हैं- ‘स्वातन्ध्र्यथे-कुरिच ओरु गीथम’ (Swaathandhryathe-Kurich Oru Geetham), ‘भूमिगीथंगल’, ‘इंडिया एन्ना विक्रम’, ‘अपराजिता’, ‘अरण्यकम्’ तथा ‘प्रणयगीथंगल’।