आईपीएल के चौदहवें सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

  • 04 Mar 2021

18 फरवरी, 2021 को इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट के चौदहवें सत्र के लिए चेन्नई में आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज (ऑलराउंडर) क्रिस मॉरिस को अब तक सबसे ज्यादा कीमत पर खरीदा गया है।

  • क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इससे पहले 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जेमिसन को 15 करोड़ रुपए और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन को पंजाब किंग्स (पूर्व नाम- किंग्स 11 पंजाब) ने 14 करोड़ रुपए, कर्नाटक के आलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपए और तमिलनाडु के क्रिकेटर शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने 5.35 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा।