हिंद महासागर क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन

  • 04 Mar 2021

भारत द्वारा 4 फरवरी, 2021 को एयरो इंडिया 2021 की पृष्ठभूमि में ‘हिंद महासागर क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन’ (Indian Ocean Region Defence Ministers’ Conclave) आयोजित किया गया।

सम्मेलन का विषय: हिंद महासागर में शांति, सुरक्षा और सहयोग में वृद्धि।

  • यह सम्मेलन एक पहल है, जो संस्थागत, आर्थिक और सहकारी वातावरण में बातचीत को बढ़ावा देने का प्रयास है। सम्मेलन में हिंद महासागर क्षेत्र के 28 में से 26 देशों ने भाग लिया था।
  • यह सम्मेलन हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है।

सम्मेलन का उद्देश्य: हिन्द महासागर क्षेत्र के देशों के बीच रक्षा उद्योग सहयोग; समुद्री निगरानी और सहयोग; डिजाइन और जहाज निर्माणके लिए भारतीय रक्षा शिपयार्ड में उपलब्ध संसाधनों को साझा करना; मित्र राष्ट्रों के साथ भारतीय बंदरगाहों को साझा करना; समुद्री डोमेन में जागरूकता बढ़ाने के लिए सूचना साझा करना; मानवीय सहायता और आपदा राहत; समुद्री संसाधनों के दोहन के लिए प्रौद्योगिकियों और क्षमताओं का विकास तथा समुद्री प्रदूषण के विरुद्ध प्रतिक्रिया।