सड़क दुर्घटना के प्रतिकूल प्रभाव पर विश्व बैंक रिपोर्ट

  • 05 Mar 2021

विश्व बैंक ने 13 फरवरी, 2021 को ‘ट्रैफिक क्रैश इंजरी एंड डिसेबिलिटीज: द बर्डन ऑन इंडियन सोसाइटी' (Traffic Crash Injuries and Disabilities: The Burden on Indian Society) शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित की।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह अध्ययन, गरीब और वंचित परिवारों पर सड़क दुर्घटनाओं के सामाजिक, वित्तीय, लैंगिक और मनोवैज्ञानिक प्रभावों का आकलन करता है।

  • यह चार भारतीय राज्यों - उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से एकत्र किए गए सर्वेक्षण के आंकड़ों पर आधारित है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु: भारत में 75% से अधिक गरीब परिवारों में सड़क यातायात दुर्घटना के परिणामस्वरूप आय में गिरावट दर्ज की गई है।

  • कम आय वाले परिवारों के बीच दुर्घटना के बाद का प्रभाव उच्च आय वाले परिवारों की तुलना में अधिक गंभीर है।
  • ग्रामीण गरीब परिवारों के बीच सड़क दुर्घटना में मृत्यु 44% है। जबकि, शहरी गरीब परिवारों के बीच सड़क दुर्घटना में मृत्यु 11.6% है।
  • सड़क दुर्घटनाओं का सामाजिक-आर्थिक बोझ गरीब परिवारों द्वारा पूरी तरह से वहन किया जाता है। सड़क दुर्घटनाओं का गरीब परिवारों पर विनाशकारी और असमान प्रभाव पड़ता है। यह परिवार को अत्यधिक गरीबी में धकेल सकता है।
  • भारत में दुनिया के केवल 1% वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में भारत की हिस्सेदारी वैश्विक मौत का 10% है।