दो नए केंद्रीय विद्यालय

  • 05 Mar 2021

( 04 March, 2021, , www.pib.gov.in )


केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 4 मार्च, 2021 को कर्नाटक और पंजाब राज्य में दो नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की घोषणा की।

  • 'केंद्रीय विद्यालय संगठन' (केवीएस) में दो नए केंद्रीय विद्यालय केवी सदलगा, बेलगावी, कर्नाटक और केवी आईआईटी रोपड़, पंजाब जोड़े गए हैं।
  • वर्ष 1963 में स्थापना के समय 20 विद्यालय से शुरू करते हुए, केवीएस में वर्तमान में वर्ष 2020-21 में 1247 स्कूल हैं, जिनमें 3 केवी विदेश (मास्को, काठमांडू, तेहरान) में हैं।
  • 'केंद्रीय विद्यालय संगठन' का उद्देश्य केन्द्रीय सरकार के स्थानांतरणीय कर्मचारियों जिनमें रक्षा तथा अर्ध-सैनिक बलों के कर्मी भी शामिल हैं, के बच्चों को शिक्षा के समान कार्यक्रम के तहत शिक्षा प्रदान कर उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करना है।