प्रख्यात कन्नड़ कवि एन एस लक्ष्मीनारायण भट्ट का निधन

  • 11 Mar 2021

प्रख्यात कन्नड़ कवि, आलोचक और अनुवादक एन एस लक्ष्मीनारायण भट्ट का 6 मार्च, 2021 को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

  • कन्नड़ साहित्य की दुनिया में ‘एनएसएल’ के नाम से लोकप्रिय भट्ट अपने भावगीतों के माध्यम से घर-घर में लोकप्रिय हुए और उन्हें आधुनिक कन्नड़ काव्य में योगदान, आलोचनात्मक कृतियों एवं अनुवाद के कार्य के लिए जाना जाता है।
  • उन्होंने विलियम शेक्सपीयर, टी एस इलियट और कवि यीट्स की रचनाओं का कन्नड़ में अनुवाद किया है।
  • वे बेंगलुरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे।
  • कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार और कन्नड़ राज्योत्सव पुरस्कार समेत अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित एनएसएल के लोकप्रिय कार्यों में 'थाये निन्ना पडिला' (Thaye ninna Padilla) शामिल है।
  • शिशुनाला शरीफ के कामों को लोकप्रिय बनाने से संबंधित उनके प्रयास से कन्नड़ भावगीत आंदोलन में पुनर्जागरण हुआ, जिसने उन्हें 'शरीफ भट्ट' का उपनाम दिया।