'क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद मंच' का प्रस्ताव

  • 02 Apr 2021

मार्च 2021 में चीन और रूस ने क्षेत्र में देशों की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए एक नया 'क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद मंच' (Regional Security Dialogue Platform) स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: चीन और रूस पहले से ही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सुरक्षा समूह का हिस्सा हैं, जिसमें भारत भी शामिल है।

  • चीन और रूस ने 'एक नियम-आधारित व्यवस्था' के लिए क्वाड शिखर सम्मेलन द्वारा समर्थित अमेरिका के आह्वान को अस्वीकार कर दिया है और कहा कि इसके बजाय सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।
  • दो दिवसीय वार्ता के समापन के बाद, दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन करने का आह्वान किया।