खेल मंत्रालय द्वारा जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता बहाल

  • 10 Apr 2021

खेल मंत्रालय ने 10 साल के बाद जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) की मान्यता को फिर से बहाल कर दिया है।

  • मंत्रालय ने 31 दिसंबर, 2021 तक तत्काल प्रभाव से जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) को राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के रूप में मान्यता दे दी है।
  • ज्ञात हो कि वर्ष 2011 में मंत्रालय ने निकाय में उल्लंघन के कारण GFI की मान्यता रद्द कर दी थी।
  • मंत्रालय द्वारा 2019- 2023 के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर सुधीर मित्तल और कोषाध्यक्ष पद पर पर कौशिक बिदिवाला का चुनाव दर्ज किया गया है।