संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान

  • 10 Apr 2021

‘संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान’ (UN Institute for Training & Research- UNITAR) ने गैर-संचारी रोगों से होने वाली असामयिक मौतों में कमी लाने की दिशा में भारत द्वारा की गई प्रगति की प्रशंसा की है।

  • UNITAR संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की एक समर्पित प्रशिक्षण शाखा है। UNITAR मुख्य रूप से विकासशील देशों विशेष रूप से अल्प विकसित देशों (LDCs), छोटे द्वीपीय विकासशील राज्य (SIDS) और सबसे अधिक असुरक्षित समूहों और समुदायों की सहायता के लिए प्रशिक्षण और क्षमता विकास गतिविधियाँ प्रदान करता है।
  • UNITAR की स्थापना 1963 में हुई थी। UNITAR एक परियोजना-आधारित संगठन है और इसे संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट से कोई फंड प्राप्त नहीं होता है। संस्थान पूरी तरह से संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों और अन्य के स्वैच्छिक योगदान से वित्तपोषित है।
  • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित हैं। UNITAR के वर्तमान कार्यकारी निदेशक भारत के निखिल सेठ हैं।