डॉ. हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक 'ओडिशा इतिहस' का हिंदी अनुवाद जारी

  • 10 Apr 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल, 2021 को 'उत्कल केशरी' डॉ. हरेकृष्ण महताब द्वारा लिखित पुस्तक 'ओडिशा इतिहस' का हिंदी अनुवाद जारी किया।

  • अब तक ओडिया और अंग्रेजी में उपलब्ध पुस्तक का हिंदी में अनुवाद शंकरलाल पुरोहित ने किया है।
  • डॉ. हरेकृष्ण महताब भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण शख्सियत थे। वे 1946 से 1950 तक और 1956 से 1961 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री पद पर भी रहे। उन्होंने अहमदनगर किला जेल में 'ओडिशा इतिहस' पुस्तक लिखी, जहाँ उन्हें 1942 से 45 के दौरान दो साल से अधिक समय तक जेल में रखा गया था।