अर्गिरिया शरदचंद्रजी

  • 10 Apr 2021

अप्रैल 2021 में दक्षिण महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में फूलों के पौधों की एक नयी प्रजाति खोजी गई, जिसका नाम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के नाम पर रखा गया है।

  • केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में पवार के योगदान को देखते हुए इस प्रजाति का नाम 'अर्गिरिया शरदचंद्रजी' (Argyreia sharadchandrajii) रखा गया है।
  • कोल्हापुर जिला प्रसिद्ध पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी क्षेत्र में आता है, जो अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए मशहूर है।
  • ये प्रजातियां केवल एशियाई देशों में पाई जाती है। 40 उप-प्रजातियों में से 17 उप-प्रजातियां भारत की स्थानीय हैं। रामलिंग पहाड़ियों में आलमप्रभु पवित्र उपवन (Alamprabhu Sacred Grove) में यह 18वीं उप-प्रजाति खोजी गई है।
  • इस पौधे में जुलाई से सितंबर के बीच फूल लगते हैं और फल की अवधि दिसंबर तक रहती है।