दुर्लभ चौकोर छवि के क्वासर की खोज

  • 13 Apr 2021

अप्रैल 2021 में अंतरराष्ट्रीय खगोलविदों के एक समूह ने 12 दुर्लभ क्वासर्स की खोज की है, जिनमें से प्रत्येक चार अलग-अलग चौकोर छवियां प्रदान करते हैं, जिन्हें आमतौर पर 'आइंस्टीन का क्रॉस' (Einstein’s cross) कहा जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य: क्वासर दूर आकाशगंगा का अत्यधिक चमकीला पिंड है, जिसे सुपरमैसिव ब्लैकहोल से ऊर्जा मिलती है।

  • क्वासर अवलोकन का उपयोग मुख्य रूप से आकाशगंगाओं के विकास का निर्धारण करने और हमारे ब्रह्मांड के विस्तार की दर को समझने के लिए डार्क मैटर अध्ययन करने के लिए किया जाता है।
  • यह अध्ययन खगोल विज्ञानियों के समूह गाइया ग्रैविटेशनल लेंसेज वर्किंग ग्रुप (Gaia Gravitational Lenses Working Group) द्वारा किया गया है। इसमें आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एआरआईईएस), नैनीताल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।
  • चौकोर छवि के क्वासर दुर्लभ हैं और पहली चौकोर छवि वाले क्वासर 1985 में खोजे गए। पिछले चार दशकों में खगोल विज्ञानियों को चौकोर छवि के 50 क्वासर मिले हैं।
  • इस दुर्लभ खोज से ज्ञात क्वासर की संख्या लगभग 25% बढ़ी है और इससे ब्रह्मांड की विस्तार दर निर्धारित करने तथा अन्य रहस्यों के समाधान में मदद मिलेगी।