सेशेल्स में भारतीय परियोजनाओं का उद्घाटन

  • 13 Apr 2021

8 अप्रैल, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन के साथ एक उच्चस्तरीय आभासी कार्यक्रम में सेशेल्स में भारतीय परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में स्थित मजिस्ट्रेट न्यायालय के नए भवन का संयुक्त ई-उद्घाटन किया गया।

  • सेशेल्स तटरक्षक बल को सौंपी गई एक तीव्र गश्ती नौका (fast-patrol vessel) का उद्घाटन किया गया, इस नौका को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियरिंग, कोलकाता द्वारा भारत में निर्मित किया गया है।
  • सेशेल्स के रोमेनविले द्वीप में स्थित 1मेगावाट की क्षमता वाले जमीन पर लगे सौर ऊर्जा संयंत्र तथा10उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
  • प्रधानमंत्री की ’सागर’–‘सिक्यूरिटी एंड ग्रोथ फॉर आल इन द रीजन’ की अवधारणा में सेशेल्स का एक केन्द्रीय स्थान है।
  • सेशेल्स के राष्ट्रपति रामकलावन भारतीय मूल के हैं। बिहार के गोपालगंज जिले में 'परसौनी' उनका पैतृक गांव हैं। अक्टूबर 2020 में सेशेल्स में हुए चुनावों में शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन सत्ता में आए।