अरुणाचल प्रदेश में एक नई पक्षी प्रजाति की खोज

  • 13 Apr 2021

बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में एक नई पक्षी प्रजाति की खोज की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस पक्षी की पहचान 'थ्री बैंडेड रोजफिंच' (three-banded rosefinch) के रूप में की गई है। यह भारत में पक्षी परिवार की 1,340वीं प्रजाति बन गया है।

  • 'थ्री बैंडेड रोजफिंच' दक्षिणी चीन का निवासी है और भूटान में भी पाया जाता है।
  • समुद्र स्तर से 3,852 मीटर की ऊंचाई पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग और पश्चिम कामेंग जिलों के बीच सीमा पर पर्वतीय दर्रे सेला में एक नर और एक मादा 'थ्री बैंडेड रोजफिंच' देखे गए।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार 'थ्री बैंडेड रोजफिंच' चीन से भूटान की ओर पलायन करते समय अरुणाचल प्रदेश के उच्च ऊंचाई वाले समशीतोष्ण शंकुधारी वन का उपयोग मार्ग के रूप में करते हैं।
  • 'थ्री बैंडेड रोजफिंच' फ्रिंजिलिडे (Fringillidae) प्रजाति से संबंधित है, जो एक विशिष्ट शंक्वाकार चोंच वाला पक्षी है।
  • 2016 के बाद से,भारत में पक्षियों की सूची में 104 नई प्रजातियों की वृद्धि हुई है।