बहुपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास ला पेरॉस

  • 13 Apr 2021

भारतीय नौसेना के जहाज ‘आईएनएस सतपुड़ा’ तथा ‘पी 8I लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट’ (P8I Long Range Maritime Patrol Aircraft) के साथ आईएनएस किल्तान ने पहली बार ‘बहुपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास ला पेरॉस’ (Multinational Naval Exercise La Perouse) में हिस्सा लिया, जिसका संचालन 5 से 7 अप्रैल, 2021 तक पूर्वी हिंद महासागर में किया गया।

  • भारतीय नौसेना के जहाज तथा विमान ने फ्रांस की नौसेना (एफएन), रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी, जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स तथा यूनाइटेट स्टेट्स नेवी (यूएसएन) के जहाजों तथा विमान के साथ समुद्र में तीन दिनों के अभ्यास में भाग लिया।
  • ‘ला पेरॉस’ में सतह पर युद्ध, एंटी-एयर वॉरफेयर और वायु रक्षा अभ्यास, हथियार फायरिंग अभ्यास, सामरिक युद्धाभ्यास और जहाजरानी अभ्यास जैसे जटिल और उन्नत नौसैनिक अभ्यास संचालित किए गए।
  • फ्रांस की नौसेना के नेतृत्व में ला पेरॉस अभ्यास किया गया। 2019 में फ्रांस द्वारा शुरू किए गए ला पेरॉस संयुक्त अभ्यास के पहले संस्करण में ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के जहाजों ने हिस्सा लिया था।