क्यूबा में राउल कास्त्रो ने छोड़ा पार्टी प्रमुख पद

  • 19 Apr 2021

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने 16 अप्रैल, 2021 को कहा कि वह कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे रहे हैं और युवा पीढ़ी को पार्टी का नेतृत्व सौंप रहे हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस द्वीप देश में पिछले करीब छ: दशक में पहली बार ऐसा होगा, जब कास्त्रो परिवार का कोई सदस्य राष्ट्रीय मामलों का नेतृत्व नहीं करेगा।

  • उनके और उनके भाई फिदेल कास्त्रो द्वारा 1959 की क्रांति के साथ शुरू हुए औपचारिक नेतृत्व के इस युग का अंत माना जा रहा है।
  • राउल कास्त्रो ने 2018 में पहले से ही 60 वर्षीय मिगुएल डियाज कनेल को राष्ट्रपति पद सौंप दिया है।
  • 1959 में तानाशाह फुलगेंशियो बतिस्ता को सत्ता से हटाने वाली क्रांति का नेतृत्व करने वाले फिदेल कास्त्रो औपचारिक रूप से समाजवाद को अपनाने के लगभग चार साल बाद 1965 में औपचारिक रूप से पार्टी के प्रमुख बन गए थे।
  • 2006 में बीमार होने तक फिदेल कास्त्रो देश के निर्विवाद नेता थे, 2008 में उन्होंने अपने छोटे भाई राउल कास्त्रो को राष्ट्रपति पद सौंप दिया था। राउल ने भी फिदेल के साथ 1959 में संघर्ष किया था।
  • राउल कास्त्रो 2011 में कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख बने। वहीं, फिदेल कास्त्रो का 2016 में निधन हो गया था।
  • क्यूबा उत्तरी कैरिबियन में स्थित है, जहां कैरेबियन सागर, मैक्सिको की खाड़ी और अटलांटिक महासागर मिलते हैं।