प्रसिद्ध बांग्लादेशी अभिनेत्री सारा बेगम कबोरी का निधन

  • 19 Apr 2021

प्रसिद्ध बांग्लादेशी अभिनेत्री सारा बेगम कबोरी का 17 अप्रैल, 2021 को ढाका में निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं।

  • उन्होंने 13 साल की उम्र में सुभाष दत्ता द्वारा निर्देशित 'सुतोरंग' से अपने करियर की शुरुआत की।
  • उन्होंने बांग्ला सिनेमा में 5 दशकों के फिल्म करियर में 'सुजोन सोखी', 'सारेंग बौ', 'शत भाई चंपा', 'अरुण वरुण किरण माला' और 'लालों फोकिर' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता और प्रसिद्धि हासिल की।
  • सारा बेगम कबोरी को 1978 में फिल्म 'सारेंग बौ' में उनकी भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2013 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
  • वह एक स्वतंत्रता सेनानी और संसद सदस्य भी थीं। कबोरी को फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए बांग्लादेश सिनेमा की 'मिष्टी मेय' (स्वीट गर्ल) (Mishti Meye) के रूप में जाना जाता था।