प्रसिद्ध तमिल फिल्म अभिनेता विवेक का निधन

  • 19 Apr 2021

प्रसिद्ध तमिल फिल्म अभिनेता विवेक का 17 अप्रैल, 2021 को चेन्नई में निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे।

  • कॉमेडियन, विवेक ने अपनी 200 से अधिक फिल्मों के माध्यम से तीन दशकों तक तमिलनाडु के लोगों का खूब मनोरंजन किया। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के शिष्य, विवेक वनीकरण और अन्य सामाजिक कल्याण गतिविधियों में भी सक्रिय रहे।
  • उन्हें 2009 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।