अभिनेता रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2019

  • 19 Apr 2021

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल, 2021 को अभिनेता रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2019 प्रदान करने की घोषणा की।

  • अभिनेता, निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में उनके योगदान के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत 1975 में के बालाचंदर की तमिल फिल्म 'अपूर्व रागंगल' (Apoorva Raagangal) से की थी। रजनीकांत को वर्ष 2000 में पद्म भूषण और वर्ष 2016 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • इस पुरस्कार का निर्णय जूरी के पांच सदस्यों - आशा भोसले, निर्देशक सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी द्वारा लिया गया था।
  • इससे पूर्व 2018 में अमिताभ बच्चन को 50वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • 1969 में स्थापित, यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में एक कलाकार के लिए सर्वोच्च सम्मान है, जिसे सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक संगठन, फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल, दस लाख रूपये का नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र, सिल्क स्क्रॉल तथा एक शॉल दिया जाता है।
  • भारतीय सिनेमा के जनक धुंदीराज गोविंद फाल्के (दादासाहेब फाल्के) के सम्मान में यह पुरस्कार दिया जाता है, जिन्होंने वर्ष 1913 में पहली भारतीय फीचर फिल्म 'राजा हरीशचन्द्र' बनाई थी। इस पुरस्कार की पहली विजेता देविका रानी थीं।