सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021

  • 30 Apr 2021

सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, 2021 प्रतियोगिता में ईरान और कजाखस्तान ने बराबर-बराबर कुल 17 पदक (7 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य) जीते।

  • ईरान और कजाखस्तान ने संयुक्त रूप से पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किए। भारत कुल 14 पदकों (5 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य) के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।

भारतीय स्वर्ण पदक विजेता-

  • रवि कुमार दहिया- 57 किग्रा. पुरुष फ्रीस्टाइल स्पर्धा
  • विनेश फोगाट- 53 किग्रा. महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा
  • अंशु मलिक- 57 किग्रा. महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा
  • सरिता मोर- 59 किग्रा. महिला फ्रीस्टाइल स्पर्धा
  • दिव्या काकरन- 72 किग्रा. महिला फ्रीस्टाईल स्पर्धा
  • यह इस सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का 34वां संस्करण था। प्रतियोगिता 13 से 18 अप्रैल, 2021 तक अलमाटी, कजाखस्तान में संपन्न हुई।