अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय जलवायु वित्त योजना

  • 30 Apr 2021

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ‘लीडर्स समिट ऑन क्लाइमेट’ (Leader’s Summit on Climate) में देश की नई अंतरराष्ट्रीय जलवायु वित्त योजना की घोषणा की। इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी 22-23 अप्रैल, 2021 को अमेरिका ने की थी।

महत्वपूर्ण तथ्य: अमेरिका 2024 तक, विकासशील देशों के लिए अपनी वार्षिक जलवायु वित्तपोषण प्रतिबद्धताओं को दोगुना करेगा, साथ ही 2024 तक अपने अनुकूलन वित्त (adaptation finance) को तिगुना करेगा।।

  • अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका एजेंसी (USAID) नवंबर 2021 में ग्लासगो में होने वाले COP-26 में ‘USAID की एक नई जलवायु परिवर्तन रणनीति’ जारी करेगी।
  • ‘संयुक्त राज्य अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम’ अपनी योजना में पहली बार जलवायु को शामिल करने के लिए अपनी विकास रणनीति में बदलाव करेगा। यह जलवायु शमन और अनुकूलन को प्राथमिकता देगा।
  • 'मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन' (Millennium Change Corporation) की नई जलवायु रणनीति जलवायु-स्मार्ट विकास और स्थायी बुनियादी ढाँचे पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसका लक्ष्य अगले पाँच वर्षों में अपने 50% से अधिक फंडिंग का उपयोग जलवायु से संबंधित निवेशों में करना है।
  • यह योजना कार्बन-सघन जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा उत्पादों में अंतरराष्ट्रीय निवेश को समाप्त करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।
  • 2005 के स्तरों की तुलना में अमेरिका ने अपने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 2030 तक 50% से 52% की कटौती करने का एक नया लक्ष्य निर्धारित किया है।