प्रियंका मोहिते ने की माउंट अन्नपूर्णा पर फतह

  • 30 Apr 2021

पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहिते (Priyanka Mohite) ने 16 अप्रैल, 2021 को विश्व की दसवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर फतह हासिल की।

  • वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गई हैं।
  • माउंट अन्नपूर्णा नेपाल में स्थित हिमालय का एक पुंजक (पर्वत-माला) है, जिसमें 8,000 मीटर से अधिक ऊंची चोटी शामिल है और इसे चढ़ाई करने के लिए सबसे कठिन पहाड़ों में से एक माना जाता है।