93वें ऑस्कर पुरस्कार

  • 30 Apr 2021

25 अप्रैल, 2021 को लॉस एंजिल्स में 93वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर पुरस्कार) के समारोह का आयोजन किया गया।

  • यह पुरस्कार अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

  • अमेरिकी ड्रामा नोमैडलैंड (Nomadland) ने सबसे ज्यादा तीन पुरस्कार जीते।
  • नोमैडलैंड की निर्देशक ‘क्लो झाओ’ (Chloe Zhao) को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया, वह इस पुरस्कार को हासिल करने वाली एकमात्र दूसरी महिला और पहली एशियाई महिला बन गई हैं।
  • भारतीय अभिनेता इरफान खान और भारत की पहली ऑस्कर पुरस्कार विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को 93वें अकादमी पुरस्कार समारोह के ‘स्मृति’ खंड में सम्मानित किया गया। हर साल की तरह, अकादमी पुरस्कार ने तीन मिनट के ‘इन मेमोरियम’ मोंटाज (‘In Memoriam’ montage) में फिल्मी जगत के उन दिग्गज सितारों को याद किया, जिनका पिछले एक साल में निधन हुआ था।

पुरस्कार सूची-

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: नोमैडलैंड
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: क्लो झाओ (नोमैलैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: फ्रांसिस मैकडरमंड (नोमैलैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: एंथनी हॉपकिंस (द फादर)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: यूं युह-जंग (मिनारी)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: डेनियल कालूया (जुडास एंड द ब्लैक मसीहा)
  • सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्क्रीनप्ले: प्रॉमिसिंग यंग वुमन
  • सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित पटकथा: द फादर (The Father)
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म: सोल (Soul)
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म: अनदर राउंड (Another Round) (डेनमार्क)
  • सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्कोर: सोल (Soul)
  • सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग: फाइट फॉर यू (जुडास एंड द ब्लैक मसीहा)
  • सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र: माय ऑक्टोपस टीचर (My Octopus Teacher)
  • सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र:: कोलेट (Colette)
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म लाइव एक्शन: 'टू डिस्टेंट स्ट्रेंजर्स' (Two Distant Strangers)
  • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म: इफ एनीथिंग हैपन्स आई लव यू (If Anything Happens I Love You)
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड: साउंड ऑफ मेटल (Sound Of Metal)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: मांक (Mank)
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन : मांक
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: मा राइनीज ब्लैक बॉटम (Ma Rainey’s Black Bottom)
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन: साउंड ऑफ मेटल
  • सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स: टेनेट (Tenet)