फ्रीडम ऑफ नैविगेशन ऑपरेशन

  • 30 Apr 2021

अमेरिकी नौसेना ने अप्रैल 2021 में लक्षद्वीप के पास हिंद महासागर क्षेत्र में ‘फ्रीडम ऑफ नैविगेशन ऑपरेशन’ (Freedom of Navigation Operation) का आयोजन किया।

  • इस ऑपरेशन के दौरान, अमेरिकी युद्धपोत गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर ‘यूएसएस जॉन पॉल जोन्स’ (USS John Paul Jones) ने भारत की आज्ञा के बिना भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone– EEZ) में प्रवेश किया।
  • UNCLOS के अनुसार, देश विशेष आर्थिक क्षेत्र का उपयोग करने से जहाजों को नहीं रोक सकते। हालांकि, भारतीय कानूनों के अनुसार, किसी भी विदेशी सेना को भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि का संचालन करने से पहले सूचित करना चाहिए था।
  • अमेरिकी नौसेना के अनुसार यह फ्रीडम ऑफ नैविगेशन ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय कानूनों के हिसाब से समुद्र में अधिकार, आजादी और कानूनी तरीके से इस्तेमाल पर जोर देने के लिए किया गया।
  • भारत UNCLOS का हस्ताक्षरकर्ता है, जबकि अमेरिका ने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं।