वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट 2021

  • 30 Apr 2021

विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा 30 मार्च, 2021 को ‘वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट 2021’ (Global Gender Gap Report 2021) जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट के अंतर्गत जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक 2021 में 156 देशों को शामिल किया गया है।

  • सूचकांक 4 क्षेत्रों में लैंगिक अंतराल का परीक्षण करता है- आर्थिक भागीदारी और अवसर, शैक्षणिक उपलब्धियां (Educational Attainment), स्वास्थ्य एवं उत्तरजीविता (Health and Survival) तथा राजनीतिक सशक्तीकरण।
  • इस सूचकांक में आइसलैंड शीर्ष स्थान पर है यानी लैंगिक समानता के लिए आइसलैंड दुनिया का सबसे अच्छा देश है। इसके बाद फिनलैंड दूसरे, नॉर्वे तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे तथा स्वीडन पांचवें स्थान पर रहे।
  • सूचकांक में सबसे नीचे अफगानिस्तान 156वें, यमन 155वें, इराक 154वें, पाकिस्तान 153वें, तथा सीरिया 152वें स्थान पर है।

भारत की स्थिति: इस सूचकांक में भारत 0.625 स्कोर के साथ 140वें स्थान पर है। वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक 2020 में भारत 153 देशों में से 112वें स्थान पर था।

  • सूचकांक में भारत के पड़ोसी देशों में बांग्लादेश 65वें, नेपाल 106वें, चीन 107वें, श्रीलंका 116वें, भूटान 130वें तथा पाकिस्तान 153वें स्थान पर है।