हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं उपन्यासकार नरेंद्र कोहली का निधन

  • 30 Apr 2021

हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं उपन्यासकार नरेंद्र कोहली का 17 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे।

  • उन्होंने उपन्यास, व्यंग्य, नाटक, कहानी के अलावा संस्मरण, निबंध जैसी सभी विधाओं में लगभग सौ से अधिक पुस्तकें लिखीं। उन्होंने महाभारत की कथा को अपने उपन्यास ‘महासमर’ के आठ खंडों में समाहित किया।
  • उन्होंने पहली बार रामकथा को उपन्यास शृंखला के रूप में लिखा। तुलसी के बाद में उन्होंने रामकथा को जनमानस तक पहुचांया। कोहली को ‘आधुनिक तुलसीदास’ के नाम से भी जाना जाता था।
  • कोहली को शलाका सम्मान, साहित्य भूषण, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान पुरस्कार, साहित्य सम्मान तथा पद्मश्री सहित दर्जनों पुरस्कार से नवाजा गया था।