रेखा मेनन नैसकॉम की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त

  • 05 May 2021

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) ने 22 अप्रैल, 2021 को रेखा एम. मेनन को 2021-22 के लिए अध्यक्ष (chairperson) नियुक्त किया है।

  • वे एसोसिएशन के 30 साल से अधिक के इतिहास में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। मेनन ने संगठन में यूबी प्रवीन राव का स्थान लिया। मेनन भारत में एक्सेंचर में चेयरपर्सन और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक हैं।
  • आईटी उद्योग के सर्वोच्च निकाय ने कृष्णन रामानुजन को 2021-22 के लिए उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया है। रामानुजन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी सर्विसेज के अध्यक्ष और प्रमुख हैं।