दशकों बाद चीन की जनसंख्या में कम बढ़ोतरी

  • 12 May 2021

बीजिंग में राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा 11 मई, 2021 को जारी सातवीं जनगणना के अनुसार 2020 में जनसंख्या पिछले एक दशक में 72 मिलियन बढ़कर 1.411 अरब हो गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: पिछले दस वर्षों में औसत वार्षिक वृद्धि दर 0.53% थी, जो साल 2000 से 2010 के बीच 0.57% की दर से नीचे रही। चीन में यह जनसंख्या वृद्धि दर 1953 के बाद से सबसे धीमी है, जब पहली जनगणना की गई थी।

  • पिछले साल 2 मिलियन बच्चे पैदा हुए थे, जो 1961 के बाद सबसे कम संख्या है।
  • 264 मिलियन लोगों की उम्र 60 या 60 से अधिक है, जो कि 2010 की तुलना में 5.44% अधिक है तथा कुल जनसंख्या का 18.70% है।
  • 894 मिलियन लोगों की उम्र 15 से 59 वर्ष के बीच है, जो कि 2010 की तुलना में 6.79% कम है।
  • जनसंख्या दर में गिरावट चीन की विवादास्पद 'एक-बच्चे की नीति' के कारण हुई है, हालांकि 2016 में चीन की सरकार ने इस नीति को समाप्त कर दिया था और जोड़ों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दे दी थी।
  • नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 तक चीन को पीछे छोड़कर भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश होने की संभावना है।
  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा पिछले साल भारत की जनसंख्या का अनुमान 1.38 बिलियन लगाया गया था, जोकि चीन से 1.5% कम है।