जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का निधन

  • 12 May 2021

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का 3 मई, 2021 को दिल्ली में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे।

  • 25 सितंबर, 1927 को जन्मे ‘जगमोहन मल्होत्रा’ को ‘जगमोहन’ के नाम से जाना जाता था।
  • जगमोहन दो बार जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे - 1984 से 89 तक, और फिर जनवरी 1990 से मई 1990 तक।
  • वे 1996 में पहली बार लोक सभा के लिए चुने गए थे और उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास और पर्यटन मंत्री के रूप में भी काम किया।
  • उन्हें 1971 में पद्म श्री, 1977 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।