केरल की वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता के आर गौरी अम्मा का निधन

  • 12 May 2021

वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता और जनतिपथ्य संरक्षण समिति (JSS) की नेता, के.आर. गौरी अम्मा का 11 मई, 2021 को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 101 वर्ष की थीं।

  • केरल की राजनीति में हमेशा आयरन लेडी (Iron Lady) के नाम से जानी जाने वाली गौरी अम्मा के नाम कई रिकॉर्ड थे। वह केरल विधान सभा में सबसे लंबे समय तक सेवारत महिला विधायक, विधान सभा में सबसे उम्रदराज महिला सदस्य तथा सबसे उम्रदराज महिला मंत्री रही हैं।
  • 1964 में कम्युनिस्ट पार्टी के विभाजन के बाद, के आर गौरी भारत की नवगठित कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई-एम) में शामिल हो गई थी।
  • सीपीआई-एम से उनके निष्कासन के बाद उन्होंने 1994 में एक विद्रोही संगठन जनतिपथ्य संरक्षण समिति का गठन किया था।
  • वे साल 1957 में केरल में तत्कालीन मुख्यमंत्री ईं. एम. एस. नंबूदरीपाद के नेतृत्व वाली पहली लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई कम्युनिस्ट सरकार में राजस्व मंत्री थीं।
  • गौरी ने ऐतिहासिक केरल कृषि संबंध विधेयक का मसौदा तैयार किया था, जिससे भूमि सुधार का मार्ग प्रशस्त किया था।