वर्ष 2020 में वैश्विक सैन्य व्यय के रुझानों पर रिपोर्ट

  • 15 May 2021

26 अप्रैल, 2021 को ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (SIPRI) द्वारा ‘वर्ष 2020 में वैश्विक सैन्य व्यय के रुझानों पर रिपोर्ट’ (Report on trends in global military expenditure in 2020) जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: कुल मिलाकर, पिछले वर्ष वैश्विक सैन्य-व्यय बढ़कर 1981 बिलियन डॉलर हो गया, जोकि वर्ष 2019 के सैन्य व्यय से 2.6% अधिक है।

  • वर्ष 2020 में, सबसे बड़े पाँच सैन्य व्ययकर्ता क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, भारत, रूस और यूनाइटेड किंगडम थे। कुल वैश्विक सैन्य व्यय का 62% संयुक्त रूप से इन्हीं देशों द्वारा किया गया था।
  • अमेरिका, चीन और भारत ने 2019 की तुलना में 2020 में महामारी वर्ष के दौरान भी अपने सैन्य व्यय में वृद्धि दर्ज की। 2020 में अमेरिका ने कुल 778 बिलियन डॉलर, चीन ने 252 बिलियन डॉलर और भारत ने 72.9 बिलियन डॉलर का सैन्य व्यय किया।
  • 2020 में, संयुक्त राज्य अमेरिका का सैन्य व्यय उसके सकल घरेलू उत्पाद का 3.7% था, जबकि चीन और भारत का सैन्य व्यय उसके सकल घरेलू उत्पाद का क्रमशः 1.7% और 2.9% था।
  • स्वीडन स्थित, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI), युद्ध तथा संघर्ष, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण तथा निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए समर्पित एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्थान है। इसकी स्थापना 1966 में की गई थी।