टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का निधन

  • 15 May 2021

टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का 13 मई, 2021 को कोविड से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थीं।

  • इंदु जैन ने 1999 में बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (टाइम्स ग्रुप) के मालिक अपने पति अशोक जैन की मृत्यु के बाद कंपनी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।
  • टाइम्स ग्रुप में टाइम्स नाउ, मिरर नाउ, मूवीज नाउ, जूम और रोमेडी नाउ जैसे समाचार और मनोरंजन चैनलों के अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और इकोनॉमिक टाइम्स समाचार पत्र शामिल हैं।
  • उन्होंने 2000 में ‘द टाइम्स फाउंडेशन’ की स्थापना की थी। यह सामुदायिक सेवाएं प्रदान करता है और चक्रवात, भूकंप, बाढ़, महामारी और अन्य संकटों के दौरान सहायता प्रदान करने के लिए ‘टाइम्स सहायता फंड’ चलाता है।
  • वे भारत में महिलाओं के बीच उद्यमशीलता और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए 1983 में स्थापित फिक्की महिला संगठन (FLO) की संस्थापक अध्यक्ष थीं।
  • वे भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष भी थीं, जो प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान करता है। उन्हें 2016 में पद्म भूषण सहित कई सम्मान से नवाजा गया था।