चीन का नया महासागर अवलोकन उपग्रह ‘हैयांग-2 डी’

  • 21 May 2021

चीन ने 19 मई, 2021 को सभी-मौसम और चौबीसों घंटे गतिशील महासागर पर्यावरण निगरानी प्रणाली तैयार करने के अपने प्रयास के तहत एक नए महासागर निगरानी उपग्रह 'हैयांग-2 डी' (Haiyang-2D or HY-2D) को कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा, जो समुद्री आपदाओं पर प्रारंभिक चेतावनी प्रदान करेगा।

महत्वपूर्ण तथ्य: उपग्रह को 'लॉन्ग मार्च- 4बी रॉकेट' (Long March-4B rocket) द्वारा उत्तर पश्चिमी चीन में ‘जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर’ से लॉन्च किया गया था।

  • HY-2D, HY-2B और HY-2C उपग्रहों के साथ एक सभी-मौसम और उच्च आवृत्ति तथा मध्यम और बड़े पैमाने की गतिशील महासागर पर्यावरण निगरानी प्रणाली का निर्माण करने के लिए एक नक्षत्र समूह (constellation) का निर्माण करेगा।
  • यह समूह देश की प्रारंभिक चेतावनी और समुद्री आपदाओं की भविष्यवाणी, सतत विकास और समुद्री संसाधनों के उपयोग, वैश्विक जलवायु परिवर्तन के लिए प्रभावी प्रतिक्रिया के साथ-साथ महासागर अनुसंधान का समर्थन करेगा।
  • HY-2D को 'चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी' और इसे ले जाने वाले रॉकेट को ‘शंघाई एकेडमी ऑफ स्पेसफ्लाइट टेक्नोलॉजी' द्वारा विकसित किया गया था।
  • 'हैयांग-2 डी' लॉन्च ‘लॉन्ग मार्च रॉकेट’ शृंखला का 370वां लॉन्च था।